प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नामांतरण के मामलों में भले ही डीएम मनीष कुमार वर्मा अफसरों को लगातार तेजी जाने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन तहसीलों की कार्यशैली में कोई बदलाव आने वाला नहीं है। हालिया मामला एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बेटी का आया है। जिसने अक्तूबर 2025 में कसारी मसारी में मकान खरीदा और अब तक उनका नाम नहीं चढ़ पाया। कसारी मसारी निवासी शाइस्ता मकसूद ने आरोप लगाया है कि कसारी-मसारी में करीब एक साल पहले मकान खरीदने के बावजूद अब तक राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज नहीं किया गया है। नामांतरण के लिए वह लगातार तहसील के चक्कर काट रही हैं, लेकिन कर्मचारी उन्हें एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक टहला रहे हैं। मामले की शिकायत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से की गई है। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम स...