प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: कीडगंज पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर निषाद धर्मशाला के पास नई बस्ती में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से 6150 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने आरोपित आकाश साहू निवासी चौखंडी, अमित कुमार निवासी अल्लापुर, अलंकार निषाद निवासी पूरावल्दी, गोलू भारतीय निवासी बोट क्लब कीडगंज और मनीष निषाद निवासी तंबाकू वाली गली कीडगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...