प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सलोरी स्थित कटजू कॉलोनी में तीन बाइकों से पहुंचे आठ से दस हमलावरों ने एक साइबर कैफे में घुसकर संचालक अर्पित वर्मा की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कैफे में तोड़फोड़ करने के साथ सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। काउंटर में रखे दस हजार रुपये भी गायब है। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के भौसा गांव निवासी अर्पित वर्मा सलोरी की कटजू कालोनी में किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह बहादुर चाय चौराहे के पास आर्या साइबर कैफे चलाता है। आरोप है कि तीन अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे तीन बाइकों से आठ से दस लोग पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए कैफे मे...