प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उत्तम गिरि के चकिया गांव के सामने सड़क पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से सहसों फाफामऊ फोर लेन पर पानी भरा है। राहगीरों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है।आसपास के रहने वाले दीप मौर्या, महीप सिंह, जितेंद्र यादव, राम किशुन आदि ने बताया कि फोरलेन सड़क तो बन गईं मगर पानी कि निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं हुआ। जेई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जल निकासी की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...