प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज गेट के पास सलोरी में मंगलवार की देर रात अधिवक्ता को गोली मारकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि भाजपा पार्षद के बेटे ने कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ छह-सात राउंड फायरिंग की। पैर में गोली लगने से घायल अंकित सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर कर्नलगंज पुलिस ने पिस्टल के खोखे बरामद किए। हालांकि देर शाम तक घायल की ओर से तहरीर नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय अधिवक्ता अंकित सिंह के पिता ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में कर्मचारी हैं। अंकित सिंह की भाजपा पार्षद के बेटे से पुरानी दोस्ती है। मंगलवार की रात सभी लोग आपस में पार्टी मना रहे थे। इसी बीच अंकित की पार्षद के बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पार्षद के बेटे ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर ...