प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: इलाहाबाद उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने शनिवार को शंकर विमान मंडपम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। छठ पर्व के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी में सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। विधायक ने प्रदर्शनी में लगी विभिन्न चित्र दीर्घाओं का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी आमजन के लिए उपयोगी है। अधिक से अधिक लोगों को यहां पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उनके लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...