Prayagraj News: सरकारी नलकूप छोड़ निजी बोरिंग पर किसानों का बढ़ा भरोसा
प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में सिंचाई के लिए किसानों की निर्भरता निजी नलकूपों पर लगातार बढ़ती जा रही है। सरकारी नलकूपों और नहरों से पर्याप्त पानी न मिलने के कारण किसान निजी बोरिंग को ही बेहतर विकल्प मान रहे हैं। यही वजह है कि लघु सिंचाई विभाग की निजी नलकूप योजना के तहत हर साल लक्ष्य बढ़ाया जा रहा है। लघु सिंचाई विभाग किसानों को निजी नलकूप लगाने पर लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान दे रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में योजना पर छह करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। लघु सिंचाई विभाग के जेई कुमार गौरव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में 292 निजी नलकूपों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। वर्ष 2024-25 में इसे बढ़ाकर 310 किया गया, और वर्ष 2025-26 में लक्ष्य 330 नलकूपों तक पहुंच गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.