प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। संगम क्षेत्र में मंगलवार को यात्रियों से भरी बस के चालक से चेकिंग के नाम पर 10 हजार रुपये वसूली का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक अफसर की सरकारी गाड़ी में बैठा व्यक्ति कैश गिनता नजर आ रहा है। हालांकि, अफसर ने दावा किया कि बस का ऑनलाइन चालान किया गया था और जुर्माने की राशि उनके निजी चालक ने गिनी थी।

वीडियो का विवरण वीडियो संगम क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें पीटीओ रणविजय सिंह चौहान की सरकारी गाड़ी खड़ी है और पीछे श्रद्धालुओं की स्लीपर बस दिखाई दे रही है। सरकारी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति कैश गिन रहा है। बताया गया कि रुपये गिनने वाला व्यक्ति पीटीओ का निजी चालक और रिश्तेदार है।

अधिकारी का जवाब पीटीओ रणविजय सिंह ने बताया कि मध्य...