Prayagraj News: समूह के खाते से आठ लाख रुपये निकालने का आरोप
प्रयागराज, सितम्बर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मऊआइमा के मलाकप्रयागी ग्रामसभा के शिखर महिला ग्राम संगठन की करीब 20 महिलाएं बुधवार को विकास भवन स्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने संगठन के खाते से बिना जानकारी के करीब आठ लाख रुपये निकाले जाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को शिकायत पत्र दिया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद महिलाएं लौट गईं। महिलाओं के अनुसार समूह में करीब 30 सदस्य हैं। समूह की महिलाओं के विकास कार्य और रोजगारपरक गतिविधियों के लिए शासन से करीब आठ लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। आरोप है कि संगठन के अध्यक्ष संजीव वर्मा और सचिव कविता ने सदस्यों को जानकारी दिए बिना कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकाल ली। महिलाओं का कहना है कि संगठन के कोषाध्यक्ष को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। महिलाओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.