प्रयागराज, सितम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। विकास भवन के गंगा सभागार में विकासखंड भगवतपुर के एक उत्कृष्ट और एक सामान्य स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ संयुक्त बैठक हुई। बैठक में स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, ऋण वापसी और आजीविका संवर्धन की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान समूह की महिलाओं ने अपने-अपने स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की कहानी साझा की।महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने आटा चक्की, मेडिकल स्टोर, सिलाई, बकरी पालन, कृषि, अचार-पापड़, कपड़े की दुकान और अमरूद की खेती जैसी गतिविधियों को आजीविका का साधन बनाया है। इन कामों के जरिए महिलाएं न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी योगदान दे रही हैं। यह भी पढ़ें- किशनगंज : शगुन, अनमोल, आँचल, सहारा,...