प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के कुल 678 ग्राम प्रहरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मध्य में बरेली से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री की ओर से ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि और पांच लाख रुपये कैशलेश इलाज की सुविधा की घोषणा किए जाने पर खुशी जताई गई। वहीं, मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने और आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने में ग्राम प्रहरी की अग्रणी भूमिका है। यह भी पढ़ें- Bareily News: मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों को किया ...