प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण को लेकर प्रशासन की सख्ती के बावजूद फरियादियों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। महीने के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में लोग समस्या लेकर पहुंचते हैं, लेकिन कई मामलों में बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान करने में हीलाहवाली हो रही है। खुद कई मामलों की रैंडम जांच कराने के बाद डीएम के सामने इसका सच आ रहा है, जिस डीएम मनीष कुमार वर्मा लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, पिछले कुछ हफ्तों की बात की जाए तो 100 से अधिक लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: समाधान दिवस की समस्याओं का आज ही कराएं निस्तारण परेशान हाल लोग लापरवाही की शिकायत करने डीएम दफ्तर तक भी आ रहे हैं। डीएम कार्यालय में पहुंचने व...