प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज में खेल उत्थान परिषद के सहयोग से चल रहे एक माह के 'समर इंटर्नशिप/ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन' के अंतर्गत गुरुवार को व्याख्यान हुआ।डॉ. सुग्रीव सिंह ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और निरंतर आत्मविकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी जीवन के केवल पांच वर्ष पूरी निष्ठा से अध्ययन और कौशल विकास को समर्पित कर दें तो यही अवधि उनके अगले पचास वर्षों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन सकती है। समन्वयक प्रो. पवन कुमार पचौरी एवं सह-समन्वयक डॉ. आदेश कुमार वर्मा ने आयोजन का संचालन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...