Prayagraj News: समय बीतने पर भी पूरी नहीं मंडल की 2448 परियोजनाएं
प्रयागराज, जुलाई 25 -- Prayagraj News: सरकारी परियोजनाओं को पूरा करने में विभाग लापरवाही कर रहे हैं। मंडल में समय सीमा बीत जाने के बाद कुल 2448 परियोजनाओं को अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। सर्वाधिक 902 काम प्रतापगढ़ के हैं, जबकि प्रयागराज में 692, फतेहपुर में 664 और कौशाम्बी के 190 काम ऐसे हैं, जिनकी टाइम लाइन बीत गई है, लेकिन अब तक इन्हें पूरा नहीं किया जा सका है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने इस पर नाराजगी जाहिर कर सभी जिलों में जिम्मेदार अफसरों को निर्देश दिया है कि वो काम समय से पूरा कराएं। इन परियोजनाओं की लागत हजारों करोड़ रुपये की बताई जा रही है। प्रयागराज में सर्वाधिक 528 काम उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम के हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के 64 काम अब तक पूरे नहीं हो सके हैं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 28 काम बाकी हैं। उत्तर प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.