Prayagraj News: समयांतर रंगमंडल के संस्थापक अध्यक्ष राकेश वर्मा का निधन
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: समयांतर रंगमंडल के संस्थापक अध्यक्ष शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी और प्रख्यात साहित्यकार लक्ष्मीकांत वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा का बुधवार की सुबह 8:30 बजे 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। रंगकर्मी के पार्थिव शरीर को बैरहना में काल भैरव मंदिर के समीप स्थित उनके आवास पर लाया गया। देर शाम रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। जहां इकलौते बेटे रंजन वर्मा 'अंशुल' ने शरीर को मुखाग्नि दी। रंगकर्मी के भतीजे श्लोक वर्मा ने बताया कि तीन महीने पहले चाचा कुछ भी खाते थे तो उन्हें पचता नहीं था। कई दिनों तक उन्हें नाजरेथ अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबियत में सुधार होने पर घर लाया गया। 23 अगस्त को उन्हें बहुत तेज बुखार होने पर दोबारा तबियत बिगड़ी तो नाजरेथ अस्पताल ले जाया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.