Prayagraj News: सभी स्कूलों से क्यों नहीं हटाए हाईटेंशन लाइन के कनेक्शन
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा मंगलवार को विकास भवन परिसर में हुई। पीडी भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 218 स्कूलों में बिजली कनेक्शन करने के लिए 3.82 करोड़ रुपये का बजट दिया गया जबकि अब तक महज 71 स्कूलों में कनेक्शन हो सके हैं। इस पर पीडी ने नाराजगी जाहिर कर अफसरों को निर्देश दिया कि काम में तेजी लाएं, नहीं तो शासन को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।वहीं 287 स्कूलों को चिह्नित कर 2.22 करोड़ रुपये का बजट हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए दिया गया था। जारी बजट के सापेक्ष अब तक महज 54 स्कूलों के करीब से हाईटेंशन लाइन हटाई गई। इस पर अधिकारी ने पूछा जब बजट पूरा मिला तो काम इतना धीमे क्यों हो रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.