प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित गंगानगर में सब्जी दुकानदार पर हमला और तमंचे से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि गल्ले से रुपये निकालने का विरोध करने पर एक युवक ने पहले धमकी दी, फिर अपने पांच साथियों के साथ आकर मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।गंगानगर निवासी आकर्षित जायसवाल ने मुकदमा दर्ज कराया है कि सात अक्तूबर की शाम वह अपनी सब्जी की दुकान लगा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसके गल्ले से रुपये निकालने लगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दुकानदार को पीटा, पांच पर केस विरोध करने पर उसने गालीगलौज करते हुए धमकी दी कि वह अपने दोस्तों के साथ आएगा और उसे मारकर द...