प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को सिविल लाइंस समेत कोरांव बाजार और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच में खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता से जुड़ी खामियां मिलीं। संबंधित संचालकों को कमियां दूर करने और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल लाइंस स्थित एक पिज्जा प्रतिष्ठान के निरीक्षण में कोल्ड चैंबर में वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थों के पृथक्करण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं मिली। पिज्जा निर्माण में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। कुछ कर्मचारी बिना हैंड ग्लव्स के खाद्य पदार्थ तैयार करते मिले। पेस्ट कंट्रोल और क्लीनिंग कार्यक्रम की एसओपी व चेकलिस्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वेज और नॉन वेज पिज्जा के अलग नहीं...