Prayagraj News: सपा यमुनापार जिलाध्यक्ष का निधन, अखिलेश ने जताया शोक
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के यमुनापार जिलाध्यक्ष पप्पूलाल निषाद का शुक्रवार सुबह 7:30 बजे चौखंडी, कीडगंज स्थित आवास पर निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। दोपहर बाद दारागंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, गंगापार जिलाध्यक्ष अनिल यादव, विधायक विजमा यादव, संदीप पटेल, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महानगर महासचिव रविंद्र यादव एडवोकेट समेत कई नेता उनके आवास पहुंचे और शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी। परिवार में पत्नी द्रोपदी देवी के अलावा दो पुत्र जितेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.