प्रयागराज, नवम्बर 28 -- Prayagraj News: समाजवादी पार्टी ने सामाजिक भेदभाव, जातिगत ऊंच-नीच और रूढ़िवादी परंपराओं के खिलाफ संघर्ष करने वाले महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। पार्टी के जार्जटाउन स्थित कार्यालय में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और समानता का सबसे बड़ा माध्यम बनाया। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक विरोध और कठिनाइयों के बावजूद महिला शिक्षा को आगे बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि जिलाध्यक्ष अनिल यादव ...