प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: सदर तहसील में 11 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उपजिलाधिकारी सदर अंकित कुमार वर्मा ने शनिवार को संशोधित स्थानांतरण आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, नवागंतुक लेखपाल हरीश वर्मा को शाहा उर्फ पीपलगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां तैनात मनीष कुमार को कसारी-मसारी के साथ रसूलपुर मरियाडीह का इंचार्ज बनाया गया है। सुधीर कुमार को कसारी-मसारी से चांदपुर सलोरी भेजा गया है। महेश मिश्रा अहमदपुर पावन के साथ रसूलपुर काशीपुर उपरहार का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।विवेक सिंह को चांदपुर सलोरी और राजापुर देहमाफी के इंचार्ज पद से हटाकर हरवारा भेजा गया है। हरवारा से मनोरमा केसरवानी को दारागंज, दारागंज से सोनाली सिंह को गयासुद्दीनपुर और रसूलपुर मरियाडीह से रितु सिंह को राजापुर देहमाफी की जिम्मेदारी दी गई ...