प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सत्यानिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता सुशासन की बुनियाद हैं। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए भ्रष्टाचार से दूर रहना चाहिए। यह बात प्रधान महालेखाकार राजकुमार ने कही। प्रधान महालेखाकार ने गुरुवार को कार्यालय सभागार में आयोजित सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय कार्यों में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...