Prayagraj News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ा
प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: खुल्दाबाद के जगमल हाता के पास सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर खुल्दाबाद थाना पुलिस अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है। कौशाम्बी के सरायअकिल निवासी नरेश कुमार की तहरीर के मुताबिक, उनके पिता दर्शन अपनी पत्नी राजपती और बहू नेहा के साथ 12 अक्तूबर को बेनीराम कटरा चौराहे से ऑटो में बैठकर प्रयागराज रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में जगमल हाता के पास सामने से आ रही कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दर्शन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का दाह संस्कार करने के बाद नरेश कुमार ने सोमवार को खुल्दाबाद थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.