Prayagraj News: सड़क पर बांधते हैं मवेशी, जीना हुआ मुहाल
प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सर्कुलर रोड राजापुर के निवासी क्षेत्र के एक व्यक्ति से परेशान हैं। आंबेडकर नगर गली नंबर 12 में पशुपालक अपने गाय व भैंस को सड़क पर छोड़ देता है जिसके कारण गोबर फैला रहता है और आवागमन बाधित होता है। क्षेत्र की गीता पटेल ने बताया कि इसके लिए जब उस पशुपालक से शिकायत की जाती है तो परिवार अभद्रता पर उतरने लगता है। बारिश के कारण पूरा गोबर सड़क पर फैल गया है। आईजीआरएस पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि आए दिन फिसलन में लोग गिर जाते हैं और कई लोगों के हाथ पांव तक टूट चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.