Prayagraj News: सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिशासी अभियंता का लैपटॉप बैग चोरी
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: दो दिन पहले फाफामऊ थाना क्षेत्र में पार्क तिराहे के पास सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में तैनात अधिशासी अभियंता का बैग, लैपटॉप गाड़ी से चोरी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वरुण वार्ष्णेय, जो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। दो दिन पहले वह अपनी कार से लखनऊ से प्रयागराज लौट रहे थे। जैसे ही पार्क तिराहा बाईपास फाफामऊ के पास पहुंचे गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर गाड़ी सड़क के बगल खड़ीकर स्टेपनी बदलने लगा, इसी दौरान किसी ने गाड़ी में रखा बैग में लैपटॉप, ईयर बड्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मंत्रालय का पहचान पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज चुरा ले गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.