प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सीएम ग्रिड योजना के तहत क्लाइव रोड के निर्माण कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं मिलने पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने नाराजगी जताई है। सड़क और फुटपाथ की फिनिशिंग से लेकर टाइल्स की मरम्मत और सिल्ट की सफाई तक में लापरवाही मिलने पर उन्होंने संबंधित अभियंताओं को फटकार लगाई। निर्माण कार्यों में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए अब दूसरे जिलों के विशेषज्ञों से अभियंताओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं।मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त साईं तेजा और संबंधित अभियंताओं के साथ निरीक्षण के दौरान पीडी टंडन पार्क में प्रस्तावित ग्लो गार्डन की योजना भी देखी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बच्चों...