प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मोहनी चौराहे के समीप सड़क के किनारे पर लगी लेाहे की रेलिंग चोरी करते हुए ई-रिक्शा चालक रंगेहाथ पकड़ा गया। कार्यदायी संस्था के साइट इंजीनियर ने टीम के साथ विजिट के दौरान आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाला किया। एयरपोर्ट पुलिस आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। छात्र शक्ति इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड के साइट इंजीनियर प्रवीण रघुवंशी की तहरीर के मुताबिक, वह अपनी टीम के सदस्य अनूप शर्मा व संतोष मिश्रा के साथ बीती रात साइड चेक करने निकले थे। मोहनी चौराहे के समीप रोड के किनारे लगी कास्ट आयरन की रेलिंग तोड़कर एक युवक ई-रिक्शा पर लाद रहा था। उसे पकड़कर पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम कामता प्रसाद निवासी सुधवन चायल कौशाम्बी बताया। उसने बताया कि वह रेलिंग तोड...