Prayagraj News: सड़क किनारे खड़ी स्कूल वैन जली
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: सिविल लाइंस स्थित एक निजी स्कूल में चलने वाली वैन बुधवार को अवकाश होने के कारण स्कूल से कुछ दूर प्रयाग संगीत समिति के पास सड़क किनारे खड़ी थी। दोपहर करीब दो बजे अचानक उसमें आग लग गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तो दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वैन का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक सीएनजी और पेट्रोल दोनों से चलने वाली वैन कमलेश कुमार केसरवानी के नाम पंजीकृत है। वैन में आग कैसे लगी, इस बारे में कार मालिक या आसपास मौजूद लोग कुछ नहीं बता सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.