प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सामाजिक, आध्यात्मिक संस्था श्री सुमंगलम की ओर से रविवार को चाड़ी, नैनी में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भारत एक आध्यात्मिक राष्ट्र है, जिसमें किसी भी तरह की बुराई का कोई स्थान नहीं है। राष्ट्र विरोधी लोग युवाओं का भविष्य खराब करने करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि वे अपने उद्देश्य में सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि संस्कार और मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। राज्यपाल ने संस्था के सामाजिक सरोकार को सराहा। आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि संस्था स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानती है। राज्यसभा सांसद व संस्था के संरक्षक राधाकांत ओझा ने कहा कि संस्था संस्कृति, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से समाज को ...