प्रयागराज, नवम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। संविदा पर कर्मचारी रखने वाले संस्थानों और प्रतिष्ठानों को उनके भविष्य निधि (पीएफ) भुगतान की जिम्मेदारी से बचने का विकल्प नहीं है। संविदा कर्मचारियों के पीएफ भुगतान का दायित्व भी प्रधान नियोक्ता का ही होगा। कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं करने पर नियोक्ताओं को बकाया राशि के साथ ब्याज और दंड भी चुकाना पड़ सकता है। यह जानकारी महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन की ओर से शहर के एक होटल में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन के प्रवर्तन अधिकारी बच्छ राज पटेल और कृष्ण कुमार गुप्ता ने दी। वक्ताओं ने बताया कि भविष्य निधि से जुड़ी प्रक्रियाएं अब ऑनलाइन हो गई हैं, जिससे नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों को सुविधा मिल रही है। एसोसिएशन के अध...