Prayagraj News: संभाजन के बाद जिले में कम हुए 264 पोलिंग बूथ
प्रयागराज, नवम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अब 4887 पोलिंग बूथों पर वोट पड़ेंगे। जिला प्रशासन की ओर से मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर निर्वाचन आयोग को भेजी गई सूची पर आयोग ने संस्तुति दे दी है। जिसके बाद विधानसभावार पोलिंग बूथों की सूची को जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान यहां पर पोलिंग बूथों की संख्या 5151 हो गई थी, जो 264 घट गई है। कुछ ही महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। पहले एसआईआर अभियान के दौरान मतदाता सूची में सुधार किया गया। जिसमें जिले में लगभग 11.56 लाख वोटरों की संख्या कम हो गई। निर्वाचन आयोग ने 1200 वोटरों पर एक पोलिंग बूथ बनाने का निर्देश दिया था। जिस पर प्रशासन ने वोटरों की संख्या के अनुपात में बूथों का संभाजन किया। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.