Prayagraj News: संगम सिटी ने वाईएफए (ए) की आसान जीत
प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संगम सिटी ने सीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही प्रथम इंडिपेंडेंस कप अंडर-14 ब्वॉयज फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएफए (ए) को 3-0 से करारी शिकस्त दी। संगम सिटी के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किए। दिन के पहले मुकाबले में वाईएफए (बी) और गैलेक्टरों एफसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। अंततः मुकाबला 0-0 की गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.