प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: संगम सिटी और यंगस्टर्स वुमेंस ने प्रथम इंडिपेंडेंस डे कप जीता। सीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए बालक वर्ग (अंडर-14) में संगम सिटी ने वाईएफए को 2-1 से पराजित किया, जबकि यंगस्टर्स वुमेंस टीम ने प्रयागराज यूनाइटेड को 3-0 से मात दी। बालक वर्ग के फाइनल में संगम सिटी की ओर से वैष्णव और रुद्र ने गोल दागे, जबकि वाईएफए की ओर से स्वालेह ने एक गोल किया। महिला वर्ग में यंगस्टर्स टीम ने तीन गोल कर मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा। प्रयागराज यूनाइटेड फुटबाल अकादमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: फुटबॉल टूर्नामेंट में डीएफसी डालमियानगर विजेता नारायण जी गोपाल ने चारों टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदा...