Prayagraj News: संगम में उतरे किसान, जल सत्याग्रह कर सरकार को घेरा
प्रयागराज, जुलाई 2 -- Prayagraj News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत गुट के बैनर तले गुरुवार को किसानों ने संगम पर जल सत्याग्रह कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन में जिले के कोने- कोने से हजारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में किसानों ने भूमि अधिग्रहण, कम मुआवजा, स्मार्ट मीटर, बिजली आपूर्ति, आवारा पशुओं और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई समेत 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जल सत्याग्रह के दौरान किसान कमर तक पानी में खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि प्रयागराज के कई गांवों में भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। अनुज सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.