Prayagraj News: संगम क्षेत्र का बड़ा हिस्सा जलमग्न, कछारी इलाकों में बढ़ी धड़कन
प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: पहाड़ों और गंगा-यमुना के प्रवाह क्षेत्र में बारिश ने शहर के कछारी क्षेत्र में रहने वालों की बेचैनी बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 1.32 मीटर बढ़ने से संगम क्षेत्र में पानी तेजी से फैल रहा है। गंगा के जलस्तर में भी 32 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। नदियों के उफान से कछारी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। यमुना में बढ़े पानी के साथ टोंस नदी का जलस्तर भी करीब दो मीटर बढ़ गया है। इससे गंगा का प्रवाह छतनाग के आगे प्रभावित हुआ और पानी तेजी से आसपास के क्षेत्रों में फैलने लगा। संगम का करीब 80 फीसदी हिस्सा जलमग्न हो चुका है। सलोरी एसटीपी के सामने गंगापथ तक गंगा का पानी पहुंचने से आवागमन में भी परेशानी शुरू हो गई है। गंगापथ पर गंगा का पानी पहुंचने के बाद कछारी क्षेत्र में रहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.