Prayagraj News: संगमनगरी की तर्ज पर खूबसूरत बनेगा प्रतापगढ़ शहर
प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संगमनगरी की तरह प्रतापगढ़ का शहरी क्षेत्र भी खूबसूरत बनाया जाएगा। प्रतापगढ़ नगर पालिका परिषद को स्मार्ट और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की की कवायद शुरू हो गई है। संगमनगरी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने वाली प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रतापगढ़ के शहरी क्षेत्र को संवारने की जिम्मेदारी मिली है। प्रतापगढ़ नगर पालिका की ओर से सहमति पत्र जारी किए जाने के बाद प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहरी विकास का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। डीपीआर में प्रतापगढ़ शहर की वर्तमान आवश्यकताओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके तहत स्मार्ट सड़कें, बेहतर यातायात व्यवस्था, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, पेयजल एवं सीवर नेटवर्क का विस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.