प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। संगमनगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने में बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने दिलचस्पी दिखाई है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बुधवार को बेंगलुरु में फाउंडेशन के संस्थापक व आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर और संस्था के चेयरमैन एसएएसआरपीएल प्रसन्ना प्रभु से मुलाकात कर प्रयागराज के विकास की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की。

योजना का अध्ययन चर्चा में तय हुआ कि शहर की आध्यात्मिक विरासत को संवारने को लेकर अध्ययन करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की टीम प्रयागराज आएगी। बैठक में शामिल रहे अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि इसमें आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, डिजिटल कुम्भ और रिवर फ्रंट जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं। योजनाओं की ...