प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: नैनी स्टेशन रोड स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में गुरुवार को श्रीधाम वृंदावन की हरिनाम संकीर्तन गायिका आरुषि गंभीर के कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर में गुरुवार को रात आठ बजे से हरिनाम संकीर्तन होगा। कलश यात्रा में त्रिभुवन चौरसिया, सौरभ जायसवाल, शांतनु जायसवाल, सुनीता जायसवाल, पूनम राठौर, रूपा द्विवेदी, रांची गुप्ता, खुशबू जायसवाल, नैंसी जायसवाल, झुनझुन केसरवानी, समर्थ  आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...