प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। 20-30 वर्षों से इंडियन ऑयल में सेवा दे रहे श्रमिकों और ठेका कर्मचारियों को हटाने के विरोध में यूनियन का आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा। विभिन्न लोकेशनों पर श्रमिकों ने प्रदर्शन के साथ लंच बहिष्कार किया। प्रयागराज में यूनियन ने प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों पर नाराजगी जताते हुए हटाने की कार्रवाई तत्काल रोकने और पूर्व में हुए समझौतों को लागू करने की मांग की।यूनियन का कहना है कि लंबे समय तक संस्थान की सेवा करने वाले श्रमिकों को बिना उचित कारण हटाना अन्यायपूर्ण है। इससे न केवल श्रमिकों के रोजगार पर संकट खड़ा हो रहा है, बल्कि उनके परिवारों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों की सेवाओं में कटौती और उन्हें हटाने की कार्रवाई जारी रही तो तेल ए...