प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: कर्नलगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयेाजित पर्युषण पर्व का शनिवार को समापन हुआ। पर्व के अंतिम दिन क्षमावाणी महापर्व पर भक्तों ने श्रद्धा-उल्लास से पूजन-अर्चन कर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर में जुटे जैन समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे से उत्तम क्षमा कहा। साथ ही आत्मिक भाव से पूर्व में हुई ज्ञात-अज्ञात त्रुटियों के लिए माफी क्षमा निवेदित किया। क्षमावाणी विधान के तहत भक्तों ने भगवान के दर्शन के बाद मंत्रोच्चार के बीच जल, चंदन, अक्षत और विविध द्रव्यों से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर मंदिर को बहुरंगी पुष्पों से सजाया गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: दशलक्षण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी पर्व मनाया समारोह में मंदिर समिति की ओर से वात्सल्य भोज आयोजित किया गया...