प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सिख धर्म के चौथे गुरु श्रीगुरु रामदास का प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रीगुरु सिंह सभा खुल्दाबाद में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर गुरु का आशीष लिया। इस मौके पर विशेष दीवान सजाया गया। श्रीगुरु सिंह सभा के हजूरी रागी भाई नवजोत सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर साहिब के भाई वाहींदर पाल सिंह ने शबद, कीर्तन और गुरुवाणी की प्रस्तुति तक संगत को निहाल कर दिया। डॉ. बलदीप कौर ने संगत को सिख धर्म की परंपराओं, आध्यात्मिक मूल्यों की जानकारी दी। श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने कहा कि श्रीगुरु रामदास का जीवन सेवा, विनम्रता, प्रेम, त्याग एवं मानवता के कल्याण को समर्पित रहा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गुरु रामदास महाराज के प्रकाश पर्व पर गूंज...