प्रयागराज, सितम्बर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शौर्यदीप सचिन श्रीवास्तव को केपी ट्रस्ट का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने शुक्रवार को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। वह ट्रस्ट में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका लक्ष्य मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर जैसी परियोजनाओं को मूर्त रूप देना है। उनके मनोनयन पर एसडी कौटिल्य, कौशलेंद्र श्रीवास्तव, पवन शंकर, रंगजी श्रीवास्तव सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- बड़ा भाई IPS तो छोटा भाई IAS, एक जिले का डीएम तो दूसरा पुलिस में सिंघम; दो डॉक्टर भाइयों की कहानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...