प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता खुल्दाबाद की लकड़मंडी स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय नंबर एक को अब अस्थायी तौर पर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। कार्यालय के पास निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे के बाद कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने कार्यालय को शेल्टर होम में स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है। शिफ्टिंग की तैयारी शुरू हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह मंगलवार से प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड स्थित शेल्टर होम में जोनल कार्यालय का कामकाज शुरू हो जाएगा। प्रयागराज जंक्शन के सामने सिटी साइड में नगर निगम के दो शेल्टर होम हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: निर्माण के जिम्मेदारों को सौंपी जांच, उठ रहे हैं सवाल इनमें से एक को जोनल कार्या...