Prayagraj News: शिक्षक ने वायरल किया आपत्तिजनक वीडियो, प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: दारागंज स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक ने शिक्षक पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर संस्थान की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वीडियो में विद्यालय का एक शिक्षक छात्रा के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहा है। प्रबंधक की तहरीर के अनुसार, विद्यालय के स्टाफ ने उन्हें जानकारी दी कि कच्ची सड़क दारागंज निवासी शिक्षक चाहत यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो से विद्यालय की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। प्रभारी निरीक्षक दारागंज ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.