प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: शास्त्री पुल पर चुंगी से झूंसी की ओर जाने वाली दो किमी की लेन पर मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन ने सड़क बनाने का कार्य बुधवार की देर रात तक किया है। कार्य पूरा होते ही यातायात पुलिस ने 16 जुलाई की सुबह सात बजे से ब्लॉक खोल दिया। यातायात खुलने के साथ ही हल्के वाहनों, गोरखपुर और वाराणसी को जाने वाली रोडवेज की बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। यातायात खुलने के बाद दो सप्ताह तक पुल की दोनों लेन यातायात आसान हो जाएगा। जबकि भारी वाहनों का पुल पर प्रवेश नो इंट्री खुलने के बाद होगा। खंड के सहायक अभियंता केएस श्रीवास्तव ने बताया कि 15 जुलाई को देर रात तक सड़क बनाने का कार्य पूरा हो गया है। अब 29 जुलाई तक पुल की दोनों लेन पर आवागमन सुचारू रूप से चलता रहेगा। हालांकि 30 जुलाई ...