प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी की ओर जाने वाली लेन पर डेढ़ किमी की दूरी में सड़क बनाने का कार्य सोमवार की सुबह पूरा कर लिया गया है। अब शेष बचे पांच सौ मीटर की दूरी में सड़क निर्माण का कार्य देर शाम शुरू कराया गया है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन के अधिशाषी अभियंता नवीन कुमार शर्मा का दावा है कि पंद्रह जुलाई को शाम से लेकर रातभर कार्य कराकर पूरे दो किमी लेन का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। झूंसी जाने वाली लेन पर दो किमी तक मरम्मत कार्य कराने की योजना बनाई गई थी। यह कार्य तीन जून की देर रात से प्रारंभ कराया गया था। डेढ़ किमी दूरी में सड़क उखाड़ने के बाद बाकी का पांच सौ मीटर कार्य रोकने का निर्णय लिया गया था, लेकिन नौ मैस्टिक कुकर मशीन के जरिए डेढ़ किमी का कार्य पूरा कर लिया गया। जिसके...