प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शास्त्री पुल पर झूंसी की ओर जाने वाली लेन पर दो जगह पर सड़क उखड़ने के 24 घंटे के भीतर ही पैचिंग का कार्य करा दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तीन के अधिशाषी अभियंता नवीन कुमार शर्मा ने सुबह ही अधिकारियों को मौके पर जाकर गड्ढे की पैचिंग कराने का निर्देश दिया। सुबह 11 बजे तक पैचिंग का कार्य शुरू कराया गया। पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास दोनों गड्ढों को पैचिंग कराने के लिए उसमें बिटुमिन, मार्बल डस्ट व माइक्रो कंक्रीट का मिश्रण भरकर डाला गया। कार्य दोपहर दो बजे तक चलता रहा। कार्य पूरा करने के बाद एक घंटे तक उसकी मानिटरिंग की गई।बता दें कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में 31 जुलाई को प्रमुखता के साथ '15 करोड़ से बनी सड़क दो सप्ताह में दोबारा उखड़ी' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई...