प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बज्म-ए-अहबाब संस्था की ओर से रविवार को करेली स्थित अदब घर में शायर इनाम हनफी की याद में मुशायरा हुआ।इस अवसर पर असलम इलाहाबादी, अख्तर अजीज, हसीन जीलानी, वाकिफ अंसारी, डॉ. शाहिद खान, फरमूद इलाहाबादी, सुहैल अख्तर, अमजद हुसैन रावी, अलीम उल्लाह, जलाल फूलपुरी, सलाल इलाहाबादी, असद गाजीपुरी, प्रकाश सिंह अश्क और बख्तियार यूसुफ ने कलाम पेशकर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि केयर फॉर हेल्थ के संस्थापक मोहम्मद अकबर अहमद खान रहे। अध्यक्षता इविवि अरबी एवं फारसी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष सालेह रशीद ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...