प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) समाप्त होने के बाद शनिवार को घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। सबसे अधिक परेशानी शाम के समय हुई, जब विद्या वाहिनी बस स्टेशन से बसों का संचालन कुछ घंटों के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इससे अभ्यर्थियों के साथ-साथ रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़बस संचालन में बदलाव शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक विद्या वाहिनी बस स्टेशन से बसों का संचालन अपरिहार्य कारणों से डायवर्ट किया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस से आने वाली बसों का संचालन सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास से किया गया, जबकि कानपुर और फतेहपुर जाने वाली ब...