प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: हनुमानगंज‌‌, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र की एक युवती की मां ने पड़ोस गांव के एक युवक पर पुत्री को प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले जाने और तीन माह तक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली तथा बेटी को अलोपीबाग चुंगी से बरामद कर लिया। लड़की अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद कर रही थी किंतु जब वह उसे अपने साथ घर ले जाने से इंकार कर दिया तो परिजन उसे घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि युवती बालिग है, वह अपने बारे में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का लगाया आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...